लाइव न्यूज़ :

सिडबी ने तमिलनाडु में एमएसएमई उन्नयन के लिए 524 करोड़ रुपये मंजूर किए

By भाषा | Updated: August 26, 2021 23:53 IST

Open in App

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के उन्नयन और विकास के लिए 524 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी। राज्य सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि सिडबी अध्यक्ष शिवसुब्रमण्यम रमन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को 'सैद्धांतिक अनुमोदन पत्र' सौंपा। उन्होंने कहा कि क्लस्टर विकास कोष प्राप्त करने वाला तमिलनाडु पहला राज्य है। धन का उपयोग कांचीपुरम में सटीक इंजीनियरिंग क्लस्टर की स्थापना, कोयंबटूर में ई-वाहन घटक क्लस्टर, चेन्नई के पास ओरगडम में एक चिकित्सा उपकरण औद्योगिक पार्क सहित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किया जाएगा। इस बीच एक कंपनी बयान में रमन ने कहा कि उन क्षेत्रों और उप-क्षेत्रों में समूहों पर जोर दिया जाएगा जो राज्य में (पहल के तहत) एमएसएमई को सीधे लाभ हासिल कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम