लाइव न्यूज़ :

शॉपिंग मॉल मालिकों की आय 2020-21 में पचास प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली दस मई कोरोना संक्रमण के प्रकोप से खुदरा क्षेत्र के प्रभावित रहने और दुकानदारों का किराया छोड़ने की विवशता के कारण वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान शॉपिंग मॉल मालिकों की आय पचास प्रतिशत तक घट गई।

रियल एस्टेट डेवलपर्स और सलाहकारों के अनुसार देश के करीब आठ प्रमुख शहरों के शॉपिंग मॉल के मासिक किराए में चार से पांच प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। हालांकि इस दौरान कई मॉलों के मासिक किराए में 25 प्रतिशत तक गिरावट आई है।

अधिकतर मॉल मालिक आम तौर पर एक न्यूनतम किराया-राशि की गारंटी के अनुबंध के साथ मुनाफे में हिस्सेदारी के आधार पर दुकानें देते हैं। कोविड-19 के कारण अप्रैल-जून 2020 में लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान मॉल मालिकों ने किराये में पूरी छूट भी दे दी थी। उन्होंने इसके अतिरिक्त किरायेदारों को पिछले वित्त वर्ष के नौ महीनों के दौरान किराए में छूट भी दी थी। जिसके कारण उनकी आय में कमी दर्ज की गई है।

पेसिफिक मॉल समूह के कार्यकारी निदेशक अभिषेक बंसल ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘पिछले वित्त वर्ष की आय में करीब पचास प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से इस वर्ष भी यही स्थिति रहेगी।’’

दिल्ली में कई सारे मॉल चलाने वाले यूनिटी समूह के निदेशक हर्ष बंसल ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारी प्रभाव पड़ा और कुल किराये की आय सामान्य वर्ष के मुकाबले लगभग 40-50 प्रतिशत रही।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मॉल मे किराया घटाया नहीं गया है लेकिन समूह कुछ समय के लिए कुछ छूट दे रहा है।

जेएलएल के प्रबंध निदेशक शुभ्रांशु पानी ने कहा कि शॉपिंग मॉल पर किराये का प्रभाव कई गुना है। मार्च 2020 से मार्च 2021 की अवधि के दौरान परिचालन लागत और किराए में नुकसान के कारण मॉल के मालिकों की आय पर करीब पचास प्रतिशत का असर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि कुल आय में से करीब 15 प्रतिशत आय मल्टीप्लेस से होती है जो कोरोना के कारण बुरी तरह प्रभावित रहे।

वही कुशमैन और वेकफील्ड ने कहा कि देश में आठ प्रमुख शहरों में कोरोना संक्रमण के बाद किराए में चार से पांच प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। बड़े मॉलों के किराए में पहले के मुकाबले कुछ सुधार हुआ है लेकिन अच्छे और सामान्य मॉल के किरायों में सात से दस प्रतिशत की कमी हुई है।

सेविल्स इंडिया के वाणिज्यिक सलाहकार और लेनदेन निदेशक हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि कई मॉल में किराए 15-25 प्रतिशत तक घट गए हैं।उन्होंने कहा कि मॉल मालिकों को केवल किराए में कटौती के कारण ही नहीं बल्कि मॉल में बड़े स्टोर्स के बंद रहने तथा पार्किंग संचालन के ठप रहने से भी आय में कमी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Us Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर आगे बढ़ाने का किया ऐलान, होर्मुज में नाकाबंदी रहेगी जारी

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

विश्वदुश्मन की नजरों से खुद को यदि देखें तो हम भी वैसे ही दिखते हैं!

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट