लाइव न्यूज़ :

डिजिटल की ओर बदलाव से 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकेगा भारत : श्नाइडर इलेक्ट्रिक

By भाषा | Updated: October 19, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनिल चौधरी ने मंगलवार को कहा कि डिजिटल बदलाव से भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

ऊर्जा प्रबंधन और स्वचालन के डिजिटल बदलाव में अग्रणी श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को ‘इनोवेशन समिट इंडिया 2021’ की शुरुआत की।

डिजिटल रूप से आयोजित इस शिखर सम्मेलन के पहले दिन कंपनी ने प्रमुख नीति निर्माताओं, उद्योग के दिग्ग्जों, ग्राहकों और भागीदारों को एक मंच लाकर आत्मनिर्भर भारत के साथ डिजिटल रूपांतरण पर चर्चा को आगे बढ़ाया।

चौधरी ने शिखर सम्मेलन के एक सत्र में कहा, ‘‘भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और डिजिटल की ओर बदलाव से भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने और आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि हमारे सभी प्रयास स्थिरता के साथ वृद्धि के लिए हों। श्नाइडर इलेक्ट्रिक में हम ऊर्जा दक्षता और संचालन को और अधिक टिकाऊ बनाने के लिए अपने ग्राहकों की मदद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल