लाइव न्यूज़ :

प्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 18, 2026 21:08 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वैश्विक नेताओं ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।

Open in App

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां भारत मंडपम में जारी ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा सहित विश्व के नेताओं का स्वागत किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे का स्वागत ढोल, नादस्वरम और तानपुरा सहित पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन से किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एआई द्वारा निर्मित एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, "जब दोस्त जुड़ते हैं, तो नवाचार अपने आप होता है। एआई इम्पैक्ट समिट के लिए तैयार!"

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज घोषणा की कि भारत ने “24 घंटे में AI ज़िम्मेदारी अभियान के लिए सबसे ज़्यादा शपथ” के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है, जिसमें 16-17 फरवरी के 24 घंटे के दौरान 250,946 शपथ मिलीं।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय संचार मंत्री (MoS) डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके का स्वागत किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर उत्साहित है भारत: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने को लेकर उत्साहित है।

ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस, बोलीविया के उपराष्ट्रपति एडमन लारा मोंटानो, स्लोवाक रिपब्लिक के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी का स्वागत किया। फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो का भारत मंडपम में स्वागत किया। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे का स्वागत किया। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ का स्वागत किया। सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लई का स्वागत किया।

एनवीडिया चिप्स पर दो अरब डॉलर खर्च करेगी योटा

योटा डेटा सर्विसेज ने बुधवार को दिल्ली से सटे अपने नए एआई कंप्यूटिंग केंद्र के लिए एनवीडिया की नवीनतम चिप्स की खरीद पर दो अरब डॉलर से अधिक खर्च करने की घोषणा की। योजना अगस्त तक 20,736 'एनवीडिया ब्लैकवेल अल्ट्रा जीपीयू' (चिप्स) तैनात करने की है। यह तैनाती भारत को उन चुनिंदा देशों में शामिल करेगी जो बड़े पैमाने पर एआई बुनियादी ढांचे की मेजबानी करने में सक्षम हैं।

एआई प्रणालियों में विकास चरण से ही कानूनी सुरक्षा उपायों को शामिल करना चाहिए: सूद

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद ने बुधवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रौद्योगिकी प्रणालियों में डिजाइन और विकास के चरण में ही तकनीकी-कानूनी सुरक्षा उपायों को सीधे तौर पर शामिल किया जाना चाहिए।

सूद के अनुसार, इस प्रकार के अंतर्निहित अनुपालन तंत्र एल्गोरिद्म संबंधी पक्षपात, जवाबदेही और नैतिक एआई उपयोग से जुड़ी बढ़ती चिंताओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे तंत्र शासन से लेकर उद्योग तक विभिन्न क्षेत्रों में एआई के जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने में सहायक होंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफ़्रांसइमेनुअल मेक्रो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?