लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, धातु, आईटी कंपनियों के शेयर चमके

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:54 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 84 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले तथा इसकी रोकथाम के लिये देश के कई भागों में लगायी गयी पाबंदियों के कारण निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

कारोबारियों के अनुसार रुपये की विनिमय दर में गिरावट की प्रवृत्ति का भी जोखिम धारणा पर असर पड़ रहा है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी आयी और यह 84.45 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,746.21 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 54.75 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,873.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में अल्ट्राटेक सीमेंट रहा। इसमें 4.24 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा, टाइटन, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और एल एंड टी में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक तथा एक्सिस बैंक शामिल हैं। इनमें 1.07 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में तेजी जारी है। इसे मौद्रिक नीति में नरम रुख से समर्थन मिला। हालांकि दोपहर कारोबार में बैंक शेयरों में बिकवाली के कारण इसमें कुछ सुधार देखने को मिला।’’

उन्होंने कहा, ‘‘धातु कंपनियों के शेयरों ने क्षेत्र के अन्य शेयरों की तेजी की अगुवाई की। स्टील के दाम और उत्पादन में तेजी से इसे समर्थन मिला। चौथी तिमाही के परिणाम का समय शुरू हो गया है और बाजार आने वाले दिनों में शेयर केंद्रित तेजी की उम्मीद कर रहा है....।’’

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार के दौरान ज्यादातर समय तेजी रही, लेकिन बाद में तेजी कम हुई। कोविड-19 के बढ़ते मामले निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनियों की आय बेहतर रहने की उम्मीद तथा डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट से निवेशक आईटी कंपनियों के शेयरों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।’’

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक का ब्योरा आने के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी बनी रही। इसमें नरम रुख की बात दोहरायी गयी है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल बढ़त के साथ बंद हुए जबकि तोक्यो में गिरावट रही।

यूरोपीय बाजार शुरूआती कारोबार में लाभ में रहे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 74.58 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?