लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: धनतेरस से पहले शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स, निफ्टी में तेजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 11:32 IST

Share Market Today:शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे

Open in App

Share Market Today: वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती सौदों के दौरान विदेशी पूंजी प्रवाह ने भी बाजार में आशावाद को बढ़ावा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407.67 अंक चढ़कर 83,013.10 अंक पर और एनएसई निफ्टी 104 अंक की बढ़त के साथ 25,427.55 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक के शेयर में तीन प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, इटर्नल, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर भी मुनाफे में रहे। हालांकि, इन्फोसिस, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों मेंदक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट फायदे में जबकि हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 68.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 4,650.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीBSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?