लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2025 10:59 IST

Share Market Today:बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 355.87 अंक बढ़कर 76,257.28 पर पहुंच गया, जबकि आईटी शेयरों में खरीदारी के बीच निफ्टी 92.8 अंक बढ़कर 23,050.05 पर पहुंच गया।

Open in App

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजारोंसेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 355.87 अंक की बढ़त के साथ 76,257.28 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 92.8 अंक चढ़कर 23,050.05 पर पहुंच गया। सेंसेसक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, जोमैटो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, आईटीसी और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बंद रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत फिसलकर 77.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,920.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारनिफ्टीसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा