लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: शेयर बाजार में अचानक आई गिरावट, उतार-चढ़ाव से हुआ बुरा हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 10:43 IST

Share Market Today: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजारों ने सात सत्र की तेजी के बाद बुधवार को मुनाफावसूली के कारण शुरुआती बढ़त खो दी और नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 150.68 अंक चढ़कर 78,167.87 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 67.85 अंक की बढ़त के साथ 23,736.50 अंक पर रहा। हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों ने शुरुआती बढ़त खो दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे।

बीएसई 73.05 अंक फिसलकर 77,928.26 अंक पर और निफ्टी 37.55 अंक की गिरावट के साथ 23,631.10 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, मारुति, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस के शेयर नुकसान में रहे। इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर फायदे में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,371.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 32.81 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,017.19 अंक पर जबकि निफ्टी 10.30 अंक या 0.04 प्रतिशत चढ़कर 23,668.65 अंक पर बंद हुआ था। 

टॅग्स :शेयर बाजारबिजनेसBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?