लाइव न्यूज़ :

Share Market Today (19 October 2023): शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 248 अंक टूटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2023 16:47 IST

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावटशेयर बाजार लाइव अपडेट 19 अक्टूबर 2023

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 247.78 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 65,629.24 अंक पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान यह 533.52 अंक या 0.80 प्रतिशत तक टूटकर 65,343.50 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46.40 अंक या 0.24 प्रतिशत के नुकसान के साथ 19,624.70 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में सूचना प्रौद्योगिकी फर्म विप्रो के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई। एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं नेस्ले के शेयर में करीब चार प्रतिशत का उछाल आया। अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और एक्सिस बैंक के शेयर भी फायदे में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार दोपहर के कारोबार में नुकसान में थे। वहीं अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.68 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,831.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स बुधवार को 551.07 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 65,877.02 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 140.40 अंक या 0.71 प्रतिशत फिसलकर 19,671.10 अंक पर रहा था। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीनेशनल स्टॉक एक्सचेंजNSEBSE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?