लाइव न्यूज़ :

Share market: सेंसेक्स, निफ्टी दोपहर तक के कारोबार में नई रिकार्ड ऊंचाइयों पर

By भाषा | Updated: December 19, 2019 13:45 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का व्यापक आधार वाला सूचकांक निफ्टी भी दोपहर तक 39.60 अंक बढ़कर 12,261.25 अंक के नये रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.46 प्रतिशत तक की वृद्धि रही।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहने से दोपहर तक शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गये। सेंसेक्स 140 अंक उछलकर 41,698.43 अंक के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहने से बृहस्पतिवार को दोपहर तक शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गये। दोपहर तक बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 140 अंक उछलकर 41,698.43 अंक के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज और एचडीएफसी बैंक जैसे सूचकांक में अधिक वजन रखने वाले शेयरों में खरीदारी का जोर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का व्यापक आधार वाला सूचकांक निफ्टी भी दोपहर तक 39.60 अंक बढ़कर 12,261.25 अंक के नये रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.46 प्रतिशत तक की वृद्धि रही। हीरो मोटो कार्प, टीसीएस, एचयूएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी के शेयरों में भी तेजी रही। इसके विपरीत येस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.57 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

वेदांता, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी और टाटा स्टील के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार का सूचकांक बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर 206.40 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़कर कल तक के सर्वोच्च स्तर 41,558.57 अंक और निफ्टी 56.65 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 12,221.65 अंक की नई रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित