लाइव न्यूज़ :

Share Market: HDFC, LIC की मार्केट वैल्यू में हुआ इजाफा, रिलायंस इंडस्ट्री को लगा जोर का झटका, टॉप 10 में 4 कंपनियों का कुल मूल्य यहां देखें

By आकाश चौरसिया | Updated: April 7, 2024 15:20 IST

Share Market: पिछले हफ्ते मार्केट में टॉप 10 कंपनियों की कुल पूंजी, जबकि इनमें से चार कंपनियों की कुल पूंजी 1,71,309.28 करोड़ रुपए हो गई है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वो कौन सी कंपनी हैं, जिन्होंने परफॉर्मेंस अपनी सीमा से बेहतर की है।

Open in App
ठळक मुद्देShare Market: टॉप 10 कंपनियों की कुल पूंजी यहां देखेंShare Market: शीर्ष चार कंपनियों की कुल पूंजी 1,71,309.28 करोड़ रुपए हो गईShare Market: कंपनियों ने सीमा से बाहर जाकर परफॉर्म किया

Share Market: पिछले हफ्ते मार्केट में टॉप 10 कंपनियों की कुल पूंजी में बढ़ोतरी हुई, जबकि इनमें से चार कंपनियों की कुल पूंजी 1,71,309.28 करोड़ रुपए हो गई है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वो कौन सी कंपनी हैं, जिन्होंने परफॉर्मेंस अपनी सीमा से बाहर जाकर ऐसा किया है। आइए बताते हैं कि टॉप 10 कंपनियों में कौन-कौन है। इस तरह पहले एचडीएफसी बैंक, एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) का बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड रहा और इन्होंने जमकर मुनाफा बनाया।

इसके विपरीत, शीर्ष टॉप 10 में से छह कंपनियों का संयुक्त रूप से 78,127.48 करोड़ रुपए की स्पीड धीमे रही और उन्हें नुकसान हुआ। इसमें मुख्य तौर पर रिलायंस इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस अवधि के दौरान, बीएसई बेंचमार्क 596.87 अंक या 0.81% बढ़कर 4 अप्रैल को 74,501.73 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।  शीर्ष 10 में मुनाफा बनाने वाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और एलआईसी शामिल थे। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में गिरावट देखी गई। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 76,880.74 करोड़ रुपए बढ़कर 11,77,065.34 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जबकि एलआईसी ने 49,208.48 करोड़ रुपए जोड़ा, जो 6,27,692.77 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।  

टीसीएस का मार्केट में धमाकाटीसीएस ने भी 34,733.64 करोड़ रुपए की बढ़त बनाई और इसके बाद कंपनी का कुल मार्केट वैल्यू 14,39,836.02 करोड़ रुपए हो गई। हालांकि, भारतीय स्टैट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का भी 10,486.42 करोड़ रुपए पूंजी में इजाफा हुआ और यह 6,82,152.71 करोड़ रुपए बढ़ गई है। 

हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज को 38,462.95 करोड़ रुपए की गिरावट का अनुभव हुआ, जो 19,75,547.68 करोड़ रुपए पर बंद हुआ। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 21,206.58 करोड़ रुपए घटकर 6,73,831.90 करोड़ रुपए हो गया, और आईसीआईसीआई बैंक का बाज़ार पूंजीकरण 9,458.25 करोड़ रुपए घटकर 7,60,084.40 करोड़ रुपए हो गया।

इंफोसिस की कुल मार्केट वैल्यू 7,996.54 करोड़ रुपए गिरावट आई और कंपनी की कुल पूंजी 6,14,120.84 करोड़ रुपए हो गई। आईटीसी में भी 873.93 करोड़ रुपए पूंजी कम हो गई, जबकि 5,34,158.81 करोड़ रुपए हुआ। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 129.23 करोड़ रुपए की कमी देखी गई, जो 5,32,816.81 करोड़ रुपए पर समाप्त हुई।

टॅग्स :शेयर बाजारनेशनल स्टॉक एक्सचेंजStock marketएलआईसीBSEHDFCLIC
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?