लाइव न्यूज़ :

share market: RIL शेयरधारकों ने प्रॉक्सी सलाहकार फर्मों की उपेक्षा करते हुए बोर्ड में अनंत अंबानी की नियुक्ति को दिया भारी समर्थन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2023 16:31 IST

share market 2023: प्रॉक्सी सलाहकार फर्म- इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (IiAS) और अंतर्राष्ट्रीय प्रॉक्सी फर्म इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज (ISS) ने आरआईएल शेयरधारकों से अनंत अंबानी को बोर्ड में नियुक्त करने के प्रस्ताव को अस्वीकार करने का आग्रह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअनंत अंबानी की नियुक्ति को कंपनी के 92.2 प्रतिशत शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी थी।अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की कंपनी के बोर्ड में नियुक्ति को मंजूरी दे दी। ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी।

share market 2023: 27 अक्टूबर को घोषित परिणामों के अनुसार, RIL के गैर-कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) के रूप में अनंत अंबानी की नियुक्ति को कंपनी के 92.2 प्रतिशत शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी थी।

दो प्रॉक्सी सलाहकार फर्म- इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (IiAS) और अंतर्राष्ट्रीय प्रॉक्सी फर्म इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज (ISS) ने आरआईएल शेयरधारकों से अनंत अंबानी को बोर्ड में नियुक्त करने के प्रस्ताव को अस्वीकार करने का आग्रह किया था।

हालाकिं, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरधारकों ने दो प्रॉक्सी सलाहकार फर्मों की सलाह को खारिज करते हुए भारी बहुमत से अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की कंपनी के बोर्ड में नियुक्ति को मंजूरी दे दी। 27 अक्टूबर को घोषित परिणामों के अनुसार, आरआईएल के गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में अनंत अंबानी की नियुक्ति को कंपनी के 92.2 प्रतिशत शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी।

शेयरधारकों ने उनके बड़े भाई-बहन ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी। बता दें कि इससे पहले, दो प्रॉक्सी सलाहकार फर्म - इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (IiAS) और अंतर्राष्ट्रीय प्रॉक्सी फर्म इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज (ISS) ने आरआईएल शेयरधारकों से अनंत अंबानी को बोर्ड में नियुक्त करने के प्रस्ताव को अस्वीकार करने का आग्रह किया था।IiAS ने अपनी आपत्ति का कारण अनंत अंबानी की उम्र (28) बताया था, जो उसके मतदान दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं है।

वहीं, ISS ने उनके सीमित नेतृत्व अनुभव के बारे में चिंता व्यक्त की थी। हालाकिं, दोनों प्रॉक्सी फर्मों ने ईशा और आकाश अंबानी (31) की नियुक्तियों का समर्थन किया था। तीसरी प्रॉक्सी सलाहकार फर्म इनगवर्न ने आरआईएल बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशकों के रूप में तीनों भाई-बहनों की नियुक्ति का समर्थन किया था।

भाई-बहन के दिवंगत दादा धीरूभाई अंबानी द्वारा स्थापित आरआईएल ने गैर-कार्यकारी निदेशकों के रूप में उनकी नियुक्तियों के लिए रिमोट ई-वोटिंग प्रक्रिया के माध्यम से शेयरधारक की मंजूरी मांगी थी। 25 सितंबर को पोस्टल बैलेट नोटिस के बाद 27 सितंबर को ई-वोटिंग शुरू हुई और 26 अक्टूबर को बंद हो गई थी।

आरआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने अगस्त में कंपनी की वार्षिक आम बैठक में अपने तीन बच्चों को अगले पांच वर्षों के लिए कंपनी में नेतृत्व की भूमिकाओं के लिए प्रशिक्षित करने की बात कही थी। इन तीन नियुक्तियों के लिए बोर्ड की सिफारिश को कंपनी के भविष्य के लिए उत्तराधिकार योजना की शुरुआत के रूप में देखा गया।

टॅग्स :Reliance Industriesनीता अंबानीNita AmbaniReliance Industries Limited
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?