लाइव न्यूज़ :

सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण विधेयकों का पारित होना जरूरी : पीएचडीसीसीआई

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 जून उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई ने बुधवार को कहा कि संसद के मानसून सत्र में जमा बीमा विधेयक जैसे विधेयकों का पारित होना व्यापार एवं उद्योग को सुविधाजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण होगा।

उद्योग मंडल ने कहा सीमित देयता भागीदारी अधिनियम में संशोधन जैसे प्रमुख विधेयकों को पारित करने से सुधारों की निरंतर गति के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि इस समय इन विधेयकों पर चर्चा और निर्णय महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि अभी व्यापार और उद्योग को सुविधाजनक बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (संशोधन) विधेयक, 2021 जमाकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौजूदा ढांचे को मजबूत और आसान करेगा।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘सीमित देयता भागीदारी अधिनियम में संशोधन से व्यवसाय सुगमता को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। सभी विधेयक बहुत जरूरी हैं। यदि इन विधेयकों पर चर्चा की जाती है और समय से इन्हें पारित कर दिया जाता है, तो अर्थव्यवस्था को बदलने में ये एक बड़ी भूमिका निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?