लाइव न्यूज़ :

नारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2026 19:20 IST

सिवनी जिले में पहला स्टार्ट-अप प्रारंभ करने वाली सुश्री रंजीता धुर्वे ने अपने दृढ़ संकल्प, मेहनत और सरकारी मदद से अगरबती उद्योग में 10 अन्य महिलाओं को रोजगार देने के साथ ही एक मशीन को 10 मशीन तक ले जाने और टर्न ओवर 25 लाख तक ले जाने की अद्भुत उद्यमशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Open in App

भोपाल : प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभागों में निरंतर कार्य हो रहा है जो धरातल पर नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण है सिवनी जिले में पहला स्टार्ट-अप प्रारंभ करने वाली सुश्री रंजीता धुर्वे ने अपने दृढ़ संकल्प, मेहनत और सरकारी मदद से अगरबती उद्योग में 10 अन्य महिलाओं को रोजगार देने के साथ ही एक मशीन को 10 मशीन तक ले जाने और टर्न ओवर 25 लाख तक ले जाने की अद्भुत उद्यमशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सुश्री धुर्वे बताती है कि पंच परमेश्वरी मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। एक मशीन से शुरू किए गए अगरबत्ती उद्योग ने आज 10 मशीनों तक का सफर तय कर लिया है, जिससे 10 महिलाओं को रोजगार मिला है। वे बताती हैं कि उन्होंने अपने उद्योग में 10 लाख का निवेश किया है और वार्षिक टर्नओवर 25 लाख रुपये तक पहुंचाया है। उनका यह स्टार्ट-अप अगरबत्ती, धूपबत्ती और हवन सामग्री बनाता है। यह सिवनी जिले का प्रथम स्‍टार्ट-अप है। 

सुश्री रंजीता धुर्वें पति नरेन्‍द्र धुर्वें अनुसुचित जनजाति वर्ग से हैं। ग्राम लुघरवाडा तहसील सिवनी निवासी हैं । वर्ष 2023 में स्टार्ट-अप पंच परमेश्‍वरी मैन्‍यूफैक्‍चरिंग इंडस्‍ट्रीज प्रा. लिमिटेड. अगरबत्‍ती उद्योग प्रारंभ किया। शुरू में एक मशीन से यह उद्योग प्रारंभ  किया था। वर्तमान में उनके पास 10 मशीनें है और 10 महिलाओं को इस उद्योग में रोजगार प्रदान किया है। 

प्रारंभ में इस उद्योग में 10 लाख का निवेश किया। सुश्री धुर्वे की उड़ान यहीं नहीं रुकती। वे कहती हैं कि उन्हें एमएसएमई विभाग की योजनाओं की जानकारी है। उनकी अपने उत्पादों को एक्सपोर्ट करने की योजना भी है, जो उनके सपनों को और भी बड़ा बनाती है। वे बताती हैं कि जिला उद्योग केंद्र, सिवनी का सहयोग उनके लिए फायदेमंद रहा है।

टॅग्स :Madhya PradeshBusiness
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें