लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 300 अंक मजबूत; निफ्टी 14,100 अंक के पार

By भाषा | Updated: January 4, 2021 10:17 IST

Open in App

मुंबई, चार जनवरी देश में कोरोना के टीकों के आपात उपयोग की मंजूरी से निवेशकों में उत्साह है। इसके साथ ही आईटीसी, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में तेजी के दम पर सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 48,168.22 के अपने जीवनकाल के उच्चतम स्तर को छू गया। यह 272.73 अंक यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 48,141.71 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी भी 90.90 अंक यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 14,109.40 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस सबसे ज्यादा बढ़त करीब दो फीसदी की बढ़त में रही। इसके बाद ओएनजीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एलएंडटी, इंफोसिस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक का स्थान रहा।

दूसरी ओर, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गिरावट में रहे।

पिछले सत्र में, सेंसेक्स 117.65 अंक यानी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 47,868.98 अंक के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 14,018.50 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 506.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार ठोस प्रतीत हो रहे हैं। दिसंबर 2020 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह, बिजली की मांग और रेलवे के भाड़े जैसे प्रमुख आर्थिक आंकड़े बाजार को मजबूती प्रदान करते रहेंगे।

इसके अतिरिक्त, दो कोविड-19 टीके को आपात उपयोग की मंजूरी मिलने से शीघ्र टीकाकरण शुरू होने की उम्मीदों को बल मिला है। यह भी बाजार व अर्थव्यवस्था के लिये सकारात्मक है।

एशियाई बाजार कारोबार के दौरान कमोबेश बढ़त में चल रहे थे। चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में थे। हालांकि जापान का निक्की गिरावट में था।

इस बीच, कच्चा तेल के वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.98 फीसदी बढ़कर 52.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट