लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,750 के पार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 10:12 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक उछल गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 224.95 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 52,668.66 पर कारोबार था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 62.05 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 15,771.45 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में दो प्रतिशत की बढ़त के साथ एचसीएल टेक सबसे आगे था, जबकि टाइटन, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर मारुति, बजाज ऑटो, एचडीएफसी और पावरग्रिड में गिरावट देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 135.05 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,443.71 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 37.05 अंक या 0.24 प्रतिशत टूटकर 15,709.40 पर बंद हुआ।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत बढ़कर 74.09 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?