लाइव न्यूज़ :

उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ नए उच्चस्तर पर, निफ्टी में भी सीमित लाभ

By भाषा | Updated: September 9, 2021 18:04 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बृहस्पतिवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक बाजारों में निवेशक अब जोखिम लेने से कतरा रहे हैं, जिससे भारतीय बाजार की धारणा भी प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सीमित दायरे में कारोबार के बीच 54.81 अंक यानी 0.09 प्रतिशत के लाभ से 58,305.07 अंक पर बंद हुआ। यह इसका कारोबार की समाप्ति पर नया रिकॉर्ड है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15.75 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,369.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल का शेयर सबसे अधिक लाभ में रहा। नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक तथा आईटीसी के शेयर भी बढ़त में रहे।

वहीं दूसरी ओर टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक तथा एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट आई। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 18 लाभ में रहे, जबकि 12 में नुकसान रहा।

कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में सेंसेक्स साप्ताहिक आधार पर 175.12 अंक यानी 0.30 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं निफ्टी 45.65 अंक यानी 0.26 प्रतिशत के लाभ में रहा है।

शुक्रवार को ‘गणेश चतुर्थी’ के मौके पर बाजार बंद रहेंगे।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.56 प्रतिशत तक चढ़ गए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच घरेलू बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव रहा। इस दौरान विशेष रूप से रियल्टी और फार्मा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। हालांकि, मिड और स्मॉलकैप शेयर खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन से वैश्विक बाजार जोखिम नहीं उठा रहे हैं। इससे भारतीय बाजारों की धारणा प्रभावित हुई है।’’

कई विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी कंपनियों यानी लार्ज कैप शेयरों में कुछ ‘करेक्शन’ आ सकता है। इन शेयरों ने इस साल बाजार की तेजी में मुख्य योगदान दिया है।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट में लाभ रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

वहीं, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 10 पैसे बढ़कर 73.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?