लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 411 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,550 अंक के पार

By भाषा | Updated: August 23, 2021 09:48 IST

Open in App

रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 से अधिक अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 411.04 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,740.36 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.35 अंक या 0.66 प्रतिशत के लाभ से 16,559.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 300.17 अंक या 0.54 प्रतिशत के नुकसान से 55,329.32 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 118.35 अंक या 0.71 प्रतिशत के नुकसान से 16,450.50 अंक रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

भारतKarnataka Caste Survey: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी ने जाति सर्वेक्षण में हिस्सा लेने से किया इनकार, जानें क्यों

कारोबार1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, शीर्ष 10 में 7 कंपनियों ने किया कमाल, लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज

कारोबारMarket capitalization: 2.24 लाख करोड़ रुपये घटा, 10 में से 8 कंपनी का बुरा हाल,  रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा झटका

कारोबारReliance AGM 2025: एक अरब स्क्रीन पर सेवाएं, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग मंच जियो हॉटस्टार, 3.2 लाख घंटे से ज्यादा कंटेंट की पेशकश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित