लाइव न्यूज़ :

बैंकिंग शेयरों की अगुवाई में सेंसेक्स 395 अंक चढ़ा

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:42 IST

Open in App

मुंबई, पांच जुलाई वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त से सोमवार को सेंसेक्स 395 अंक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 395.33 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,880 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 112.15 अंक या 0.71 प्रतिशत के लाभ से 15,834.35 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। टाटा स्टील, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज, एचसीएल टेक तथा टाइटन के शेयरों में गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग तथा जापान के निक्की में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 982.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.44 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?