लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार

By भाषा | Updated: June 23, 2021 10:07 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, एचयूएल और मारुति जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 145.45 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 52,734.16 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 49.70 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 15,822.45 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की तेजी इंडसइंड बैंक में रही। इसके अलावा मारुति, टाइटन, टाटा स्टील, एचयूएल और इंफोसिस भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 14.25 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 52,588.71 पर बंद हुआ था, और निफ्टी 26.25 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 15,772.75 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,027.94 रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और तोक्यो मध्य सत्र के सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत बढ़कर 75.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई