लाइव न्यूज़ :

86000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2024 12:15 IST

Open in App

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। विदेशी पूंजी प्रवाह ने भी बाजारों को समर्थन दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 129.91 अंक चढ़कर 85,966.03 अंक के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 61.3 अंक की बढ़त के साथ 26,277.35 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाइटन, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी सबसे अधिक मुनाफे में रहे। पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 629.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 2,405.12 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदी। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित