लाइव न्यूज़ :

चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स ने लगाया 889 अंक का गोता, सप्ताह में तीन प्रतिशत की गिरावट

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:06 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर शेयर बाजार में शुक्रवार को चौतरफा बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 889 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी 17,000 अंक के नीचे आ गया। विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों के मौद्रिक नीति रुख को कड़ा किये जाने और कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए निवेशक जोखिम वाली संपत्ति में निवेश से दूरी बना रहे हैं।

कारोबारियों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली लगातार जारी रहने से भी घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव पड़ा है।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 889.40 अंक यानी 1.54 प्रतिशत लुढ़क कर 57,011.74 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 263.20 अंक यानी 1.53 प्रतिशत का गोता लगाकर 16,985.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 4.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ इंडसइंड बैंक सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा कोटक बैंक, एचयूएल, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी और एसबीआई में भी गिरावट रही।

मानक सूचकांक में आई गिरावट में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी लि. और एचडीएफसी का कुल योगदान करीब आधा रहा।

सेंसेक्स के केवल पांच शेयर... इन्फोसिस, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, सन फार्मा और टीसीएस ही लाभ में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कमजोर वैश्विक रुख का असर घरेलू सूचकांकों पर पड़ा। ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच दुनिया के प्रमुख देशों के केंद्रीय बैंकों के मौद्रिक नीति रुख को कड़ा किये जाने का असर बाजार पर दिख रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने संकट के दौरान के प्रोत्साहन उपायों को वापस लेने का ऐलान किया है। हालांकि कर्ज की लागत को अगले साल कम रखने यानी नीतिगत दर को निचले स्तर पर रखने की घोषणा की। वहीं बैंक ऑफ इंगलैंड ने महामारी के बाद पहली बार प्रमुख नीतिगत दर बढ़ाकर बाजार को चौंकाया है। एफआईआई की निरंतर बिकवाली से भी निवेशक चिंतित हैं। आईटी को छोड़कर सभी क्षेत्रवार सूचकांक नुकसान में रहे।’’

इस कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स में 1,774.93 अंक यानी 3.01 प्रतिशत और निफ्टी में 526.10 अंक यानी 3.0 प्रतिशत की टूट दर्ज की गई।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी में वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष और इक्विटी शोध प्रमुख शिवानी कुरियन ने कहा कि ओमीक्रोन संक्रमण के मामले बढ़ने, मुद्रास्फीति की चिंता और कई देशों के केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति के मामले में कड़ा रुख से भारत सहित वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ा है।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में कुल मिलाकर गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर तीन पैसे की मामूली बढ़त के साथ 76.06 रुपये के भाव पर रही।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,468.71 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें