लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मजबूत खुला, निफ्टी 15,700 अंक पास

By भाषा | Updated: June 7, 2021 09:50 IST

Open in App

मुंबई, सात जून आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी तथा एसबीआई के शेयरों में बढ़त तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक चढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 180 अंक की बढ़त के साथ खुलने के बाद 20.04 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,120.09 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 29.20 अंक या 0.19 प्रतिशत के लाभ से 15,699.45 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक करीब एक प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, एनटीपीसी, ओएनजीसी, आईटीसी, एसबीआई, बजाज ऑटो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स तथा डॉ रेड्डीज के शेयर नुकसान में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित