लाइव न्यूज़ :

मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर बंद

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:47 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार सीमित दायरे में रहा और बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लगभग स्थिर बंद हुए। इसका मुख्य कारण पिछले कुछ सत्रों से बाजार में तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली रही।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 14.37 यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 50,637.53 पर बंद हुआ।

दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.75 यानी 0.07 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 15,208.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक तेजी के साथ एशियन पेंट्स सर्वाधिक लाभ में रही। इसके अलावा टाइटन, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी, इन्फोसिस और टीसीएस समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।

वहीं एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी आदि शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में रहे। बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में पिछले दो दिनों की जोरदार तेजी के बाद मुनाफावसूली की गयी। जबकि अन्य शेयर सकारात्मक दायरे में रहे।’’

उन्होंने कहा कि धातु शेयरों में दो दिन की गिरावट के बाद तीव्र सुधार देखने को मिला। इस क्षेत्र की कंपनियों के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम बेहतर रहने से निवेशकों की रूचि फिर से बढ़ी है।

हालांकि मोदी ने कहा कि निवेशकों की नजर कोविड-19 संक्रमितों की दैनिक संख्या पर होगी। इसके अलावा टीकाकरण की गति तथा राज्यों द्वारा अगले सप्ताह से ‘लॉकडाउन’ में ढील की उम्मीद पर निगाह होगी। पाबंदियों में ढील से बाजार को गति मिलनी चाहिए।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और तोक्यो बढ़त में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट