लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त, ओएनजीसी सबसे ज्यादा बढ़ा

By भाषा | Updated: February 18, 2021 10:21 IST

Open in App

मुंबई, 18 फरवरी कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई जैसे शेयरों में तेजी के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांकों में बढ़त देखने को मिली, जबकि ओएनजीसी के शेयर में भी उछाल आया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 61.08 अंक या 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 51,764.91 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 18.20 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 15,227.10 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में रही। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एसबीआई, इंफोसिस, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स में भी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।

दूसरी तरफ एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 400.34 अंक या 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,703.83 पर बंद हुआ। व्यापक एनएसई निफ्टी 104.55 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,208.90 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में सकल आधार पर  1,008.20 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.24 प्रतिशत बढ़कर 65.14 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?