लाइव न्यूज़ :

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स, निफ्टी में धीमी शुरुआत

By भाषा | Updated: August 17, 2021 10:43 IST

Open in App

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को धीमी शुरुआत देखने को मिली। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 100 अंक से अधिक टूटने के बाद खबर लिखे जाने तक 64.21 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 55,646.79 पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 14.95 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 16,578 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, सन फार्मा और नेस्ले इंडिया बढ़ने वाले दिग्गज शेयरों में शामिल थे। हालांकि, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 145.29 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 55,582.58 पर और निफ्टी 33.95 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 16,563.05 पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत बढ़कर 69.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारStock Market Holidays March 2026: होली के दिन NSE और BSE बंद या खुलें? पढ़ें शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची

कारोबारभारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद में सेंसेक्स 600 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त

कारोबारअगर आप निवेशक हैं, तो अब आपका सिर दर्द होने जा रहा कम, क्योंकि 'जेरोधा' लेकर आया ये चमत्कारी फीचर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?