लाइव न्यूज़ :

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट; बैंक, आईटी कंपनियों के शेयर टूटे

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:18 IST

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरूआती बढ़त बरकरार नहीं रह पायी और बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। कोविड-19 के बढ़ते मामले तथा स्थानीय स्तर पर पाबंदियों से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 243.62 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,705.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 529 अंक तक मजबूत होकर दिन के उच्चतम स्तर तक चला गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान 167 अंक से अधिक मजबूत होकर 14,500 के स्तर को छू गया था। लेकिन बाद में बढ़त बरकरार नहीं रह सकी और अंत में यह 63.05 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,296.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें अल्ट्रा टेक सीमेंट, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल शामिल हैं। इनमें 4.7 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरो में बजाज फिनसर्व, डा. रेड्डीज, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो और मारुति शामिल हैं।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले और कई राज्यों में लोगों के घर से निकलने पर पाबंदियों से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इससे कंपनियों की आय को लेकर भी जोखिम उत्पन्न हुआ है।

एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। निवेशकों को चीन की मानक ब्याज दर की घोषणा का इंतजार है।

इस बीच, वैश्विक कच्चा तेल मानक ब्रेंट वायदा का भाव 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 67.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.88 पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?