लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 60 अंक टूटा, निफ्टी 13,100 अंक से फिसला

By भाषा | Updated: December 2, 2020 10:20 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर वित्तीय, सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में पिछले कारोबारी सत्र की तेजी के बाद बिकवाली का सिलसिला चलने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 60 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 60.37 अंक या 0.14 प्रतिशत के नुकसान से 44,595.07 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.30 अंक या 0.12 प्रतिशत टूटकर 13,093.75 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेसेक्स की कपंनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 0.74 प्रतिशत नीचे आया। एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर भी नुकसान में थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.21 प्रतिशत की गिरावट आई।

वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील का शेयर 1.49 प्रतिशत चढ़ गया। टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में थे।

बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 505.72 अंक या 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,655.44 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 140.10 अंक या 1.08 प्रतिशत के लाभ से अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 13,109.05 अंक पर बंद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट