लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 210 अंक के उछाल से नए रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी 16,600 अंक के पार

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:35 IST

Open in App

इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर और टेक महिंद्रा के शेयरों में लाभ से मंगलवार को सेंसेक्स 210 अंक के उछाल के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 55,854.88 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। बाद में सेंसेक्स 209.69 अंक या 0.38 प्रतिशत के लाभ से 55,792.27 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51.55 अंक या 0.31 प्रतिशत के लाभ से 16,614.60 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। टीसीएस, नेस्ले इंडिया, टाइटन, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और एलएंडटी के शेयरों में गिरावट रही। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘कमजोर वैश्विक संकेतकों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर दबाव में रहे।’’ अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय गिरावट के साथ बंद हुआ। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.24 प्रतिशत टूटकर 69.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?