लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 140 अंक से अधिक गिरा

By भाषा | Updated: February 4, 2021 10:29 IST

Open in App

मुंबई, चार फरवरी प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 140 अंक से अधिक की गिरावट आई और इस दौरान सूचकांक में भारी वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी में बिक्री का दबाव देखने को मिला।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 140.79 अंक या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 50,114.96 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 31.30 अंक या 0.21 प्रतिशत फिसलकर 14,758.65 पर था।

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 2.5 प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई, जबकि एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एलएंडटी और एचसीएल टेक भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर ओएनजीसी, एमएंडएम, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, मारुति, आईटीसी और बजाज फाइनेंस में तेजी देखने को मिली।

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 458.03 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 50,255.75 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 142.10 अंक या 0.97 प्रतिशत बढ़कर 14,789.95 पर बंद हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 2,520.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.89 फीसदी बढ़कर 58.98 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख