लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 587 अंक और लुढ़का, येस बैंक 14 प्रतिशत टूटा, सरकार की ओर से नहीं दिया जाएगा प्रोत्साहन पैकेज

By भाषा | Updated: August 22, 2019 17:51 IST

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 587.44 अंक यानी 1.59 प्रतिशत के नुकसान से 36,472.93 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 36,391.35 अंक से 37,087.58 अंक के दायरे में रहा।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजार: गुरुवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 587 अंक और टूट गया।मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने सरकार की ओर से किसी तरह के प्रोत्साहन पैकेज से इनकार किया है।

कमजोर वैश्विक रुख के बीच बैंकिंग और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 587 अंक और टूट गया। मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने सरकार की ओर से किसी तरह के प्रोत्साहन पैकेज से इनकार किया है। इससे भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 587.44 अंक यानी 1.59 प्रतिशत के नुकसान से 36,472.93 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 36,391.35 अंक से 37,087.58 अंक के दायरे में रहा।

व्यापक आधार वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 177.35 अंक यानी 1.62 प्रतिशत के नुकसान से 10,741.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,718.30 अंक के निचले स्तर तक भी गया। इसने 10,908.25 अंक का उच्चस्तर भी छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक के शेयर में सबसे अधिक 13.91 प्रतिशत की गिरावट आई। वेदांता, बजाज फाइनेंस और टाटा मोटर्स के शेयर 7.76 प्रतिशत तक नीचे आए। इनके अलावा ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी नुकसान रहा।

वहीं, दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टीसीएस, हिंद यूनिलीवर और एचसीएल टेक के शेयरों में 1.57 प्रतिशत तक का लाभ रहा। कारोबारियों ने कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार के बयान से स्पष्ट पता चलता है कि अर्थव्यवस्था के लिए प्रोत्साहन पैकेज नहीं दिया जाएगा। इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की लाभ में रहे। हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में चल रहे थे। इस बीच, बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान रुपया 33 पैसे के नुकसान के साथ 71.88 प्रति डॉलर पर चल रहा था। वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़त के साथ 60.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सभारत सरकारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें