लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़कर नए उच्चस्तर पर, निफ्टी 16,700 अंक के पास

By भाषा | Updated: August 25, 2021 10:04 IST

Open in App

एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बढ़त से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 से अधिक अंक के लाभ से अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में 56,188.49 के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बाद सेंसेक्स 211.23 अंक या 0.38 प्रतिशत के लाभ के साथ 56,170.21 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.75 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,692.35 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत चढ़ गया। एनटीपीसी, एलएंडटी, एचडीएफसी, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर टाइटन, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और डॉ. रेड्डीज के शेयर नुकसान में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 403.19 अंक या 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,958.98 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 128.15 अंक या 0.78 प्रतिशत के लाभ से 16,624.60 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैपिटल 72,285 करोड़ बढ़ा, जानें सबसे ज्यादा किसे हुआ फायदा

कारोबार1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, शीर्ष 10 में 7 कंपनियों ने किया कमाल, लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज

कारोबारMarket capitalization: 2.24 लाख करोड़ रुपये घटा, 10 में से 8 कंपनी का बुरा हाल,  रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा झटका

कारोबारReliance AGM 2025: एक अरब स्क्रीन पर सेवाएं, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग मंच जियो हॉटस्टार, 3.2 लाख घंटे से ज्यादा कंटेंट की पेशकश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम