लाइव न्यूज़ :

सेबी अगले महीने सन प्लांट एग्रो, सन प्लांट बिजनेस की संपत्तियों की नीलामी करेगा

By भाषा | Updated: December 24, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर बाजार नियामक सेबी निवेशकों के पैसे की वसूली के लिए अगले महीने सन प्लांट एग्रो और सन प्लांट बिजनेस की 18 संपत्तियों की नीलामी करेगा। इन इकाइयों ने 12 करोड़ रुपये से अधिक के आरक्षित मूल्य पर जनता से अवैध रूप से धन जुटाया था।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक नोटिस में कहा कि ये संपत्तियां पश्चिम बंगाल में हैं, जो भूखंड के रूप में हैं।

इन संपत्तियों की बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित करते हुए, नियामक ने कहा कि नीलामी 14 जनवरी, 2022 को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

नीलामी के लिए रखी जा रही 18 संपत्तियों में से नौ संपत्तियां सन प्लांट एग्रो और सन प्लांट बिजनेस की हैं।

नियामक ने कहा कि बोलीदाताओं को अपनी बोली जमा करने से पहले ऋणभार, नीलामी में रखी गई संपत्तियों के अधिकार और दावों के बारे में अपनी स्वतंत्र जांच करनी चाहिए।

सेबी ने पहले उनकी कुछ संपत्तियों को कुर्क कर लिया था क्योंकि उन्होंने निवेशकों का पैसा ब्याज सहित वापस करने के निर्देश का अनुपालन नहीं किया था। इस मामले में नियामक ने डीमैट और बैंक खाते भी कुर्क किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर