लाइव न्यूज़ :

सेबी ने शेयर विकल्प मामले में आठ इकाइयों पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:34 IST

Open in App

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बीएसई में कम खरीद-फरोख्त वाले शेयर विकल्पों में गैर-प्रामाणिक कारोबार में लिप्त रहने के चलते आठ कंपनियों और व्यक्तियों पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बाजार नियामक ने आठ अलग-अलग आदेशों में निकिता रूंगटा, आकाश प्रकाश शाह, आभा मोहंता, आचमन वानिज्या, अभि पोर्टफोलियो, ए सी अग्रवाल कमोडिटीज, विनय रमनलाल शाह एचयूएफ और विनोदकुमार एम जैन पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को बीएसई के शेयर विकल्प खंड में बड़े पैमाने पर गतिविधियां बढ़ने के बारे में पता चला था। इसे ध्यान में रखते हुये नियामक ने कम खरीद-फरोख्त वाले शेयर विकल्पों में अप्रैल 2014 से लेकर सितंबर 2015 के बीच गतिविधियों की जांच पड़ताल की। जांच के बाद पता चला कि बीएसई में शेयर विकल्प खंड में होने वाले कुल सौदों का 81.38 प्रतिशत यानी 2.91 लाख से अधिक सौदे वास्तविक सौदे नहीं थे। इन अवास्तविक सौदों से बाजार में 826.21 करोड़ रुपये का कृत्रिम कारोबार हुआ। यह शेयर विकल्प खंड में हुये कुल कारोबार का 54.68 प्रतिशत था। जांच में पाया गया कि ये आठ इकाइयां उन इकाइयों में शामिल थी जो कि शेयर विकल्प खंड में रिवर्सल ट्रेड में लिप्त थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?