लाइव न्यूज़ :

सेबी ने समन का अनुपालन नहीं करने पर तीन लोगों पर लगाया 15 लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर शेयर बाजार नियामक सेबी ने ग्लोबल सिक्योरिटीज लि. मामले में नियामक के समन का अनुपालन नहीं करने को लेकर तीन लोगों पर कुल 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 5-5 लाख रुपये का जुर्माना उमेश काशीनाथ गावंड, कमलेश कन्हैयालाल जोशी और जगदीश गोवर्धन अजवानी पर लगाया।

जांच के समय ये तीनों कंपनी के निदेशक थे।

नियामक ने ग्लोबल सिक्योरिटीज के शेयरों की तरजीही आधार पर आबंटन प्रक्रिया और इससे प्राप्त राशि के उपयोग के संदर्भ में एक मई, 2010 से 30 अप्रैल, 2014 के बीच जांच की थी।

जांच में यह पाया गया कि तीनों को व्यक्तिगत रूप से तरजीही आबंटन के बारे में जानकारी लेने को लेकर तलब किया गया था।

हालांकि, यह पाया गया कि समन और अनुस्मरण पत्रों के बावजूद इन लोगों ने जांच अधिकारी को सूचना नहीं दी।

सेबी ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा कि समन के तहत जो सूचना मांगी गयी थी, उसे तीनों लोगों ने उपलब्ध नहीं कराया और इस प्रकार समन का अनुपालन नहीं किया।

नियामक ने अपने आदेश में ग्लोबल सिक्योरिटीज पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना तिमाही आधार पर शेयरधारिता प्रतिरूप की जानकारी देने में विफल रहने को लगाया गया जबकि सूचीबद्धता समझौते के तहत यह जरूरी है।

इसके अलावा एक अलग आदेश में, नियामक ने सैफरन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लि. पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कंपनी पर यह जुर्माना एक्रोपेटल टैक्नोलॉजीज लि. (एटीएल) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के दस्तावेज में गलत खुलासे की जांच नहीं करने को लेकर लगाया गया।

सैफरन कैपिटल एडवाइजर्स एटीएल के आईपीओ का प्रबंधन (बुक रनिंग लीड मैनेजर) कर रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर