लाइव न्यूज़ :

सेबी ने भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन को लेकर टाइटन कर्मचारी पर लगाया जुर्माना

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर बाजार नियामक सेबी ने भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन को लेकर टाइटन कंपनी लिमिटेड के एक कर्मचारी पर बुधवार को जुर्माना लगाया।

यह आदेश अप्रैल 2018 और मार्च 2019 के बीच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा की गई जांच के आधार पर आया है।

सेबी को टाइटन से एक पत्र मिला था जिसमें कंपनी ने भेदिया कारोबार रोकथाम (पीआईटी) और कंपनी की आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन के बारे में बताया था।

इस पत्र के बाद सेबी द्वारा शुरू की गई जांच में पाया कि अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के दौरान कंपनी के कर्मचारियों और नामित व्यक्तियों ने भेदिया कारोबार नियमों का उल्लघंन किया।

नियमों का उल्लघंन करने वालो में पाटिल बसवराज मल्लिकार्जुन भी शामिल है जिस पर सेबी ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

इसके अलावा सेबी ने अपने एक अलग आदेश में शुक्ला पैकेजिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, सुरेंद्र कुमार गुप्ता एचयूएफ और बलभद्र ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड पर बीएसई में कम कारोबार वाले शेयरों से संबंधित विकल्प श्रेणी में धोखाधड़ी और हेरफेर करने पर पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार