लाइव न्यूज़ :

30 मई को सेबी तीन कंपनियों की 26 संपत्तियों को करेगा नीलामी, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल, जानें आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2023 22:18 IST

सेबी ने कहा कि तीनों कंपनियों की कुल 26 संपत्तियों को नीलामी के जरिये बेचकर पैसे वसूले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआरक्षित मूल्य 21 करोड़ रुपये से अधिक का है।भूमि खंड, मंजिला इमारत, आवासीय इमारत और पश्चिम बंगाल में स्थित एक फ्लैट शामिल हैं।30 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।

नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को कहा कि निवेशकों से गैरकानूनी ढंग से पैसे जुटाने वाली इन्फिनिटी रियलकॉन, सुमंगल इंडस्ट्रीज और बिशाल ग्रुप ऑफ कंपनीज की कुल 26 संपत्तियों की अगले महीने नीलामी की जाएगी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि गैरकानूनी ढंग से जुटाई गई राशि की वसूली के लिए अगले महीने इन कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। इनका सम्मिलित रूप से आरक्षित मूल्य 21 करोड़ रुपये से अधिक का है।

सेबी ने कहा कि तीनों कंपनियों की कुल 26 संपत्तियों को नीलामी के जरिये बेचकर पैसे वसूले जाएंगे। इन संपत्तियों में से सर्वाधिक 13 संपत्तियां इन्फिनिटी रियलकॉन की हैं जबकि बिशाल ग्रुप ऑफ कंपनीज की 10 और सुमंगल इंडस्ट्रीज की तीन संपत्तियों की नीलामी होगी।

इन संपत्तियों में भूमि खंड, एक मंजिला इमारत, एक आवासीय इमारत और पश्चिम बंगाल में स्थित एक फ्लैट शामिल हैं। नियामक ने इन संपत्तियों की बिक्री के लिए बोलियां आमंत्रित करते हुए कहा कि नीलामी 30 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी।

टॅग्स :भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)पश्चिम बंगालकोलकातामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स