लाइव न्यूज़ :

एसईए की सरकार से नेपाल से खाद्य तेल के आयात का नियमन करने की मांग

By भाषा | Updated: December 3, 2020 22:09 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने (एसईए) ने कहा है कि नेपाल से सोयाबीन तेल के भारी निर्यात से घरेलू रिफाइनरी इकाइयां और किसान बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं और इससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

एसईए ने बृहस्पतिवार कहा कि भारत को पांच अल्पविकसित दक्षेस देशों द्वारा निर्यात किए जाने वाले सामान पर सीमा शुल्क की पूरी छूट है। एसोसिएशन ने कहा कि इस छूट का लाभ उठाते हुए नेपाल और बांग्लादेश से शून्य शुल्क पर उल्लेखनीय मात्रा में पामतेल और सोयाबीन तेल का आयात शुरू हो गया है।

एसईए ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को दिए ज्ञापन में कहा है, ‘‘ दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र (साफ्टा) के तहत शून्य शूल्क पर रिफाइंड सोयाबीन तेल और आरबीडी पामोलिन तेल के अत्यधिक आयात से घरेलू रिफाइनरी इकाइयां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। इससे सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। विशेषरूप से पूर्वी और उत्तर भारत के रिफाइनरी इकाइयों पर इसका अधिक असर पड़ा है।’’

ज्ञापन में सरकार से इसके नियमन के लिए कार्रवाई का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि इससे तिलहन किसानों का हित भी प्रभावित हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई