लाइव न्यूज़ :

एसबीएम बैंक इंडिया का एमएसएमई को ओवरड्राफ्ट सुविधा के लिए लेंडिंगकार्ट के साथ समझौता

By भाषा | Updated: September 10, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली 10 सितंबर निजी क्षेत्र के एसबीएम बैंक इंडिया ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को ओवरड्राफ्ट सुविधा के जरिये कार्यशील पूंजी प्रदान करने के लिए वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी लेंडिंगकार्ट के साथ समझौता किया है।

बैंक की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार लेंडिंगकार्ट के एक लाख से अधिक ग्राहकों को एसबीएम बैंक एक अनुकूल ओवरड्राफ्ट सुविधा प्रदान करेगा।

आम तौर पर वित्तीय कंपनियां ओवरड्राफ्ट वाले ग्राहकों को निश्चित अवधि के साथ सावधि ऋण प्रदान करती हैं, जो बैंकों के लिए एक विशेष कार्यक्षेत्र है।

बयान में कहा गया कि इस साझेदारी के तहत लेंडिंगकार्ट द्वारा तैयार किए जा रहे भारतीय एमएसएमई मंच पर एसबीएम बैंक इंडिया द्वारा संचालित अनूठी ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

यह डिजिटल प्रणाली के जरिये ग्राहकों के लिए एक आसान ऋण सुविधा होगी, जो बिना किसी कागजी कार्रवाई और तैयार खाता विवरण के साथ मांग के अनुरूप भुगतान की पेशकश करेगी।

एसबीएम बैंक इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ रथ ने कहा, ‘‘हम सहयोगात्मक बैंकिंग रणनीति के माध्यम से अजैविक रूप से वृद्धि करना जारी रखेंगे। देश भर में वर्तमान पारिस्थितिकी तंत्र में अधिकांश कर्जदाताओं द्वारा दी जाने वाली ओवरड्राफ्ट सुविधाओं के लिए लेनदारों को संपत्ति, सावधि जमा और व्यवसायिक भंडार में रखे उत्पादों को गारंटी स्वरूप रखना होता है, अधिकतम छोट व्यवसायी यह सब उपलब्ध नहीं करा पाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि हमारे समझौते का उद्देश्य प्रौद्योगिकी, दक्षता और अनुकूलित समाधानों के माध्यम से ऐसी चुनौतियों का समाधान करना है।

वही लेंडिंगकार्ट ने 2014 में अपनी स्थापना के बाद से एमएसएमई को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण सुविधाएं प्रदान की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक