लाइव न्यूज़ :

एसबीआई, पीएनबी समेत इन बैंकों ने महंगा किया लोन, बढ़ेगी आपकी EMI

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2018 08:00 IST

भारतीय स्टेट बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर के प्रभाव को 0.20 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया है।

Open in App

होली से पहले ही बैंक सेक्टरों ने ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंडि‍या (SBI) पंजाब नेशनल बैंक (PNB) आईसीआईसीआई (ICIC) समेत 3 बैंकों  कर्ज दरों में की वृद्धि कर दी है। भारतीय स्टेट बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर के प्रभाव को 0.20 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया है। वहीं,  आईसीआईसीआई  बैंक और पीएनबी ने कर्ज दरों में की वृद्धि का ऐलान किया है। एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने 0.10% की बढ़ोतरी की। ये बढ़ाई गई दरें  1 मार्च से लागू हुई है।

बैंकों के कर्ज दरों में की वृद्धि की वजह से होम लोन महंगा हो जाएगा और आपकी ईएमआई भी बढ़ जाएगी।  एसबीआई ने कर्ज पर ब्याज अप्रैल 2016 के बाद बढ़ाई है। बैंक की एक साल के कर्ज पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) 7.95 प्रतिशत थी। जिसमें अब  0.20 प्रतिशत बढ़ाया गया है। अगर आप  छह महीने के कर्ज पर एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर 8 प्रतिशत रखी गई है। वहीं 3 साल की अवधि के कर्ज पर आपको ब्याज दर 8.35 प्रतिशत देना पड़ेगा। बता दें कि एसबीआई, आईसीआईसीआई और पीएनबी ने भी  एमसीएलआर में 15 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया है। वहीं एचडीएफसी (HDFC) और कुछ अन्य बैंक इस पर अगले सप्ताह फैसला लेंगे। 

गौरतलब है कि एसबीआई के एमसीएलआर की दरों में इजाफा करने से  होम, कार, टू-व्‍हीलर लोन आदि की ईएमआई में बढ़ोतरी हो जाएगी। लेकिन जिन लोगों ने बेस रेट पर लोन लिया है, उनके लोन की ईएमआई पर कोई खासा असर नहीं पड़ेगा। जिसकी वजह एकदम साफ है कि एसबीआई और पीएनबी ने  एमसीएलआर की दर में इजाफा किया है लेकिन बेस रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबारआरबीआई मौद्रिक नीतिः आपने किस बैंक से लिया होम या कार लोन?, इन बैंकों ने घटाई ब्याज दर, देखें लिस्ट

कारोबारभारतीय रिजर्व बैंकः कोटक महिंद्रा बैंक पर 61.4 लाख, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर 38.6 लाख और पंजाब नेशनल बैंक पर 29.6 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए गलती

कारोबारPunjab National Bank: आवास-वाहन ऋण सहित खुदरा ऋणों पर राहत, पीएनबी ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित