लाइव न्यूज़ :

एसबीआई कार्ड्स का लाभ पहली तिमाही में 22 प्रतिशत घटकर 305 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 जुलाई एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (एसबीआई कार्ड) ने शुक्रवार को बताया कि 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका मुनाफ़ा 22 प्रतिशत लुढ़क कर 305 करोड़ रुपये रहा। इसका मुख्य कारण ऋण वसूली की समस्या बढ़ना है।

एसबीआई कार्ड्स को इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 393 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

एसबीआई कार्ड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अप्रैल-जून, 2021 तिमाही के दौरान उसकी आय बढ़कर 2,451 करोड़ रुपये रही, जो अप्रैल-जून, 2020 तिमाही में 2,196 करोड़ रुपये थी।

श्रेणी के अनुसार उसकी ब्याज से मिलने वाली आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर 1,153 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 1,412 करोड़ रुपये थी।

वही शुल्क और सेवाओं से होने वाली आय बढ़कर इस दौरान 1,099 करोड़ रुपये रही। जो बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 668 करोड़ रुपये थी। अन्य आय भी अप्रैल-जून, 2021 तिमाही में दुगना बढ़कर 89 करोड़ रुपये हो गई।

एसबीआई कार्ड्स की सम्पत्ति गुणवत्ता में गिरावट होने से जून,2021 तिमाही में उसकी सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) बढ़कर 3.91 प्रतिशत हो गयीं। जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.35 प्रतिशत थी।

आलोच्य तिमाही के अंत में कंपनी का सकल अग्रिम (क्रिडट कार्डधाराकों पर बकाया) 24,438 करोड़ रुपये था जो पिछले साल इसी समय 23,330 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी के कार्ड से किया गया खर्च 33,260 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 19,085 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?