लाइव न्यूज़ :

समुन्नति ने किसान उत्पादक संगठनों के लिए कर्ज को लेकर इंडसइंड बैंक के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी समुन्नति ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए ऋण और देश भर में बाजार पहुंच का विस्तार करने के लिए इंडसइंड बैंक के साथ समझौता किया है। यह समझौता कृषि क्षेत्र को कर्ज के लिए संयुक्त व्यवस्था को लेकर है।

नवंबर 2020 में, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों और एनबीएफसी के बीच सह-उधार मॉडल पर दिशानिर्देश जारी किए थे।

चेन्नई स्थित समुन्नति ने एक बयान में कहा कि इंडसइंड बैंक एफपीओ को एक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से इस तरह के सह-ऋणपोषण कार्यक्रम में भाग लेने वाले पहले अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों में से एक है।

यह रणनीतिक गठबंधन 60 लाख किसानों के सदस्य आधार के साथ समुन्नति के 1,500 किसान समूहों के बढ़ते नेटवर्क के लिए कार्यशील पूंजी तक आसान पहुंच सुनिश्चित करेगा।

इस बारे में समुन्नति के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिल कुमार एसजी ने कहा, “इस गठबंधन के साथ हमारा लक्ष्य कृषि समुदाय के लिए ऋण पहुंच को आसान बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर