लाइव न्यूज़ :

सेल को पहली तिमाही में 3,897 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह अगस्त घरेलू इस्पात विनिर्माता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 3,897.36 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 1,226.47 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

बीएसईको भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय दोगुना होकर 20,754.75 करोड़ रुपये रही। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 9,346.21 करोड़ रुपये थी।

सेल के कुल खर्च इस दौरान 15,604.07 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 11,325.10 करोड़ रुपये था।

इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली सेल देश की सबसे बड़ी इस्पात विनिर्माता कंपनी है। कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 2.1 करोड़ टन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?