लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: भारतीय रुपया हुआ मजबूत, डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2025 10:56 IST

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.56 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत होकर 89.51 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

Open in App

Rupee vs Dollar:  रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.51 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बाजारों के लिए करीब तीन लाख करोड़ रुपये की पर्याप्त नकदी की घोषणा के बाद रुपये ने मजबूत शुरुआत की। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.56 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत होकर 89.51 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 89.65 तक भी पहुंचा। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.63 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.87 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 63.82 अंक चढ़कर 85,588.66 अंक पर जबकि निफ्टी 32.80 अंक की बढ़त के साथ 26,209.95 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,794.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाभारतबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?