लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपये की रफ्तार हुई धीमी, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे से गिरकर 87.18 पर आया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2025 10:15 IST

Rupee vs Dollar: व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताओं और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने से गिरावट जारी है

Open in App

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे गिरकर 87.18 पर आ गया। व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताओं और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने से दुनियाभर में सुस्त धारणा बनी रही। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा सूचकांक में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय मुद्रा को तेज गिरावट से बचने में मदद मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.13 पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 87.18 पर आ गया, जो पिछले बंद स्तर से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है। तीन दिन की तेजी पर विराम लगाते हुए रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 87.12 पर बंद हुआ।

पिछले तीन लगातार सत्रों में इसमें 31 पैसे की तेजी आई थी। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.99 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के छह माह के निचले भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुकाबले विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,377.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?