लाइव न्यूज़ :

रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 74.25 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:15 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 74.25 प्रति डालर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में भारी लिवाली और डॉलर के कमजोर पड़ने से निवेशकों की धारणा मजबूत रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से भी रुपये की धारणा और मजबूत हो गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.26 पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.24 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर और 74.33 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंत में यह पिछले सत्र के बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे ऊपर 74.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया 74.44 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक बृहस्पतिवार को 318.05 अंक की तेजी के साथ 54,843.98 अंक पर बंद हुआ जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.87 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.56 प्रतिशत बढ़कर 71.84 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

क्रिकेटBAN vs NZ, 2nd ODI: नाहिद राणा के 5 विकेटों की बदौलत बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट