लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे चढ़कर 73.02 पर पहुंचा

By भाषा | Updated: September 2, 2021 10:57 IST

Open in App

घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह के साथ भारतीय रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे चढ़कर 73.02 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.04 पर खुला, इसके बाद ऊपर चढ़कर 73.02 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की बढ़त को दर्शाता है। शरुआती सौदों में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले नीचे गिरकर 73.10 पर भी पहुंच गया था। रुपया पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.08 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 92.52 पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 666.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 143.94 अंक या 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,482.15 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी शुरुआती सत्र में 40.30 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 17,116.55 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत फिसलकर 71.40 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारStock Market Holidays March 2026: होली के दिन NSE और BSE बंद या खुलें? पढ़ें शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची

कारोबारभारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद में सेंसेक्स 600 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त

कारोबारअगर आप निवेशक हैं, तो अब आपका सिर दर्द होने जा रहा कम, क्योंकि 'जेरोधा' लेकर आया ये चमत्कारी फीचर

क्राइम अलर्टशेयर कारोबार घोटाला मामला: STF को बड़ी कामयाबी, जालसाजी में अभिनेत्री, उनके पति गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?