लाइव न्यूज़ :

रुपया 12 पैसे की बढ़कर 74.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: April 15, 2021 18:46 IST

Open in App

मुंबई 15 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा कच्चे तेल की घटती कीमतों को देखते हुए विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती गिरावट से उबरते हुये अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे की तेजी दर्शाता 74.93 (अनंतिम) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, विदेशी बाजारों में डॉलर के मामूली रूप से मजबूत होने से रुपये की धरणा प्रभावित हुई।

अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 75.19 पर कमजोर खुला लेकिन बाद में रुपये में सुधार आया और कारोबार के अंत में यह अपने 75.33 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती दर्शाता 74.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये ने 74.92 के दिन के उच्च स्तर और 75.33 के निम्न स्तर को छुआ।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 259.62 अंक की तेजी के साथ 48,803.68 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक माने जाने वाला, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.36 प्रतिशत की हानि के साथ 66.34 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 91.69 हो गया।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने मंगलवार को बाजार से 730.81 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?