लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 18 पैसे बढ़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2026 10:25 IST

Rupee vs Dollar: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 431.95 अंक टूटकर 85,007.67 अंक पर जबकि निफ्टी 105.6 अंक फिसलकर 26,144.70 अंक पर पहुंच गया।

Open in App

Rupee vs Dollar:  रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.12 पर पहुंच गया। डॉलर में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू मुद्रा को बल मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत पर शुल्क संबंधी टिप्पणियों, विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में लगातार कमजोर माहौल ने हालांकि रुपये की तेजी को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.22 पर खुला। फिर 90.12 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को लगातार चौथे सत्र में कमजोर बना रहा था। भू-राजनीतिक अनिश्चितता में वृद्धि से अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच यह 10 पैसे टूटकर 90.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.21 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 431.95 अंक टूटकर 85,007.67 अंक पर जबकि निफ्टी 105.6 अंक फिसलकर 26,144.70 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 36.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?