लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: लगातार गिरावट के बाद उबरा रुपया, डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के साथ 88.00 प्रति पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2025 10:32 IST

Rupee vs Dollar: रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 88.15 पर बंद हुआ था।

Open in App

Rupee vs Dollar: रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अपने अब तक के निचले स्तर से 15 पैसे की बढ़त के साथ 88.00 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और डॉलर की मजबूती से हालांकि निवेशकों की धारणा कुछ हद तक प्रभावित हुई जिसने रुपये की बढ़त को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.15 पर खुला। फिर 88.00 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 15 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 88.15 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.48 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 153.28 अंक फिसलकर 80,004.60 अंक पर और निफ्टी 46.4 अंक की गिरावट के साथ 24,533.20 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,159.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?